secysec-hp@nic.in 01772620152

आयुक्त का प्रोफाइल

श्री अनिल कुमार खाची

राज्य चुनाव आयुक्त, हिमाचल प्रदेश

जन्म तिथि: 22 जून, 1963

यह हिमाचल प्रदेश के 7वें राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं और हिमाचल काडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अधिकारी थे। यह हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए ।

यह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के भूतपूर्व छात्र हैं। उनके पास 35 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य में उपायुक्त, कुल्लू, आबकारी और कराधान आयुक्त, सचिव वित्त, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और श्रम, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और हिमाचल प्रदेश वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जून, 2010 में अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले, वह मुख्य चुनाव अधिकारी थे और इन्होने 2009 के संसदीय चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन किया। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और हिमाचल प्रदेश सरकार के 20 सूत्री कार्यक्रम) के रूप में कार्य किया है।

दिल्ली में इन्होंने यू.आई.डी.ए.आई. में उप महानिदेशक के रूप में कार्य किया है, जहां वे आधार के लिए नामांकन ईको-सिस्टम के डिजाइन और रोलआउट के लिए जिम्मेदार थे।इन्होंने परियोजना के सभी नामांकन संबंधी गतिविधियों के लिए प्रोटोकॉल विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यू.आई.डी.ए.आई. के साथ 3 साल के कार्यकाल के बाद, वह श्रम और रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में चले गए, जहां उन्हें मंत्रालय के प्रशासनिक और समन्वय मुद्दों को देखने के अलावा बाल श्रम और महिला श्रम से संबंधित सभी मामलों का काम सौंपा गया। बाल श्रम निषेध विनियमन अधिनियम (विनियमन), 1986 में संशोधन उनके द्वारा संसदीय स्थायी समिति और कानून और न्याय मंत्रालय के माध्यम से संचालित किए गए थे। इन्होंने ईपीएफ अधिनियम में संशोधन पर काम शुरू करने और लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक समग्र श्रम अधिनियम की अवधारणा और काम शुरू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन्होंने वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। इन्होंने भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।